रजनीकांत की फ़िल्में उनके फैन्स के त्यौहार की तरह होती हैं और जल्दी ही एक ऐसा त्यौहार और आने वाला है जिसका नाम है 'दरबार' और इस बार ये त्यौहार फैन्स के साथ भारत के बड़े - बड़े स्टार्स भी मनाने वाले हैं. जी, रजनीकांत की आगामी फिल्म दरबार का पोस्टर आज रिलीज़ होना हिया जिसे तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार्स जारी करेंगे.
दरबार का तेलुगु और तमिल पोस्टर जारी करेंगे कमल हसन, मलयालम पोस्टर जारी करेंगे सुपरस्टार मोहनलाल और हिंदी पोस्टर जारी करेंगे भाईजान सलमान खान. जी हाँ आज शाम 05:30 बजे सलमान ट्विटर पर रजनीकांत की 'दरबार' का मोशन पोस्टर जारी करेंगे.
यह इस फिल्म के लिए फायदेमंद बात साबित होगा क्यूंकि सलमान का किसी भी फिल्म को एंडोर्स करना सलमान के फैन्स को सिनेमाघरों तक ज़रुर लाता है. बता दें दरबार एक एक्शन फिल्म होगी जिसे घाजिनी जैसी फिल्म का निर्देशन करने वाले ए आर मुरुगादास ने डायरेक्ट किया है और निर्माता हैं लाय्का प्रोडकशंस.
फिल्म में रजनीकांत के साथ ही नयन्तारा, निवेता थॉमस, सुनील शेट्टी, योगी बाबु, थाम्बी रमय्या, प्रतीक बब्बर, जतिन सरना, नवाब शाह, दलीप ताहिल भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे. यह फिल्म रिलीज़ होगी 15 जनवरी, 2020 को.
रजनीकांत की 'दरबार' का मोशन पोस्टर रिलीज़ करेंगे सलमान!
Thursday, November 07, 2019 11:51 IST


