Bollywood News


'फिलहाल' की धुन पर ‘नमस्ते लन्दन’ का सीन रीक्रिएट करते अक्षय - कटरीना!

'फिलहाल' की धुन पर ‘नमस्ते लन्दन’ का सीन रीक्रिएट करते अक्षय - कटरीना!
अक्षय कुमार हमें जल्द ही अपने करियर के पहले विडियो सौंग 'फिलहाल' में कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन के साथ रोमांस करते नज़र आने वाले हैं. फैन्स गाने के टीज़र देखने के बाद अब पूरा गाना सुनने और देखने के लिए उत्सुक हुए जा रहे हैं मगर उससे पहले अक्षय ने फैन्स को एक नया सरप्राइज दे दिया.

फ़िलहाल के पहले पोस्टर की तुलना अक्षय कुमार की फिल्म 'नमस्ते लन्दन' के एक सीन से की जा रही थी और अक्षय जो की आज कल कैटरिना कैफ के साथ उनकी आगामी फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में व्यस्त है जहाँ उन्होंने समय निकाल कर कैटरिना के साथ अपने गाने 'फिलहाल' की धुन पर नमस्ते लन्दन के सीन को रीक्रिएट किया और विडियो इन्स्टाग्राम पर शेयर किया. देखिये -



अक्षय कुमार और कैटरिना कैफ विडियो में एक साथ काफी क्यूट नज़र आ रहे हैं और जल्द ही दोनों की ये केमिस्ट्री हमें रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में देखने को मिलेगी. बता दें की अक्षय कुमार और कैटरिना कैफ 10 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आएँगे और यह फिल्म अगले साल 27 मार्च को रिलीज़ होगी.

अक्षय के गाने की बात करें तो 'फिलहाल' को गाया और म्यूजिक दिया है पंजाबी सिंगर बी प्राक ने और लिरिक्स लिखे हैं मशहूर पंजाबी लिरिसिस्ट जानी ने. गाने का पूरा विडियो हमें कल यानी 9 नवम्बर को देखने को मिलेगा.

End of content

No more pages to load