कुछ दिन पहले खबर आई थी की अजय देवगान 'हम दिल दे चुके सनम' के बाद संजय लीला भंसाली के साथ एक बार फिर काम कर सकते हैं और फिल्म का नाम होगा 'बैजू बावरा'. जिसके बाद खबर ये की अजय बैजू बावरा में नहीं बल्कि हमें संजय की 'गंगुबाई कठियावाड़ी' में नज़र आएँगे मगर ये खबर भी कन्फर्म नहीं हुई लेकिन अब आखिरकार एक कन्फर्म खबर आ ही गयी है.
जी, अजय हमें संजय लीला भंसाली की गंगुबाई कठियावाड़ी में आलिया भट्ट के साथ काम करते नज़र आएँगे. फिल्म में वे मुंबई के मशहूर गैंगस्टर रहे पठान करीम लाला का किरदार निभाएँगे. हालांकि अजय का रोल एक प्रकार का केमियो होगा मगर यह एक ज़रूरी किरदार है और अजय देवगन का संजय लीला भंसाली के साथ इतने साल बाद काम करना ही फैन्स के लिए काफी है.
बता दें की गंगुबाई कठियावाड़ी एक सत्य कहानी से प्रेरित ड्रामा फिल्म होगी जिसमे आलिया भट्ट हमें मुख्य किरदार में दिखेंगी और यह फिल्म अगले साल 22 सितम्बर को सिमघरों में रिलीज़ होगी.
फिलहाल आलिया महेश भट्ट की सड़क 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं जो की 1991 की फिल्म सड़क का सीक्वल है. इस फिल्म में आलिया संजय दत्त, पूजा भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के साथ नज़र आएँगे. सड़क 2 अगले साल 10 जुलाई को रिलीज़ होगी. इसके अलावा आलिया अगले साल अयान मुख़र्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ नज़र आएंगी.
'गंगुबाई कठियावाड़ी' में अजय देवगन निभाएँगे ये किरदार!
Wednesday, November 13, 2019 14:37 IST


