Bollywood News


सालगिरह पर आशीर्वाद लेने वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे दीपिका - रणवीर, साझा की तसवीर

सालगिरह पर आशीर्वाद लेने वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे दीपिका - रणवीर, साझा की तसवीर
बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को एक साल पूरा हो गया है फैन्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और इस बात की ख़ुशी मनाते हुए आशीर्वाद लेने रणवीर - दीपिका सबसे पहले पहुंचे तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर जहाँ से दोनों ने अपने चाहनेवालों के साथ अपनी तसवीर भी साझा की.

दीपिका ने इन्स्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की जिनमे वे लाल रंग की साड़ी में बेहद शालीन और खूबसूरत लग रही हैं और रणवीर सिंह लाल रंग की शाल ओढ़े शेरवानी में उन्हें प्यार से देखते नज़र आ रहे हैं. तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'हमारे शादी की पहली सालगिरह पर भगवान् ववेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया. आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभेच्छाओं के लिए धन्यवाद'. देखिये -



बता दें की शादी से पहले दीपिका - रणवीर 3 फिल्मों में एक साथ नज़र आ चुके हैं और तीनो की संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित 'राम लीला', 'बजी राव - मस्तानी' और 'पद्मावत' थी. शादी के बाद यह पहला अवसर होगा जब दोनों एक साथ स्क्रीन पर दिखेंगे कबीर खान की '83' में.

'83' में रणवीर सिंह भारत के क्रिकेट विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव के किरदार में दिखेंगे और दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी द्वे के किरदार में. कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं दीपिका पादुकोण, विष्णु वर्धन पूरी, मधु मंतेना, कबीर खान और साजिद नडीआड़वाला. 83, 10 अप्रैल 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load