Bollywood News


हांगकांग में धमाल मचाने को तैयार आयुष्मान की ये फिल्म!

हांगकांग में धमाल मचाने को तैयार आयुष्मान की ये फिल्म!
आयुष्मान खुर्राना का मतलब है सुपरहिट, जी हाँ. हाल ही में लगातार अपने करियर की आठवीं हिट फिल्म देने वाले आयुष्मान के नाम का नया मतलब तो यही है. उनकी पिछली ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाए और अब 'बाला' भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और भारत के बाद अब विदेशों में भी आयुष्मान धूम मचाने के लिए तैयार हैं.

कल ही खबर आई थी की आयुष्मान की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्म 'अन्धाधुन' चीन में कमाल करने के बाद अब जापान में भी रिलीज़ होने के लिए तैयार है और अब खबर आ रही है की आयुष्मान की एक और हिट फिल्म चीन के सफ़र के लिए निकल पड़ी है और फिल्म का नाम है ड्रीम गर्ल.



आयुष्मान की हटके फिल्में अपने हटके टॉपिक के कारण ही दर्शकों को लुभाने में कामयाब रहती हैं और ड्रीम गर्ल में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया था. अब आयुष्मान की बैक टू बैक दो फ़िल्में विदेशों में रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं. 15 नवम्बर को श्रीराम राघवन की अन्धाधुन जापान में रिलीज़ होगी और फिर 5 दिसम्बर को आयुष्मान और नुश्रत भरुचा की ड्रीम गर्ल हांगकांग में रिलीज़ होगी.

बता दें की राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुर्र्राना और नुश्रत भरुचा के साथ ही अन्नू कपूर, मनजोत सिंह, विजय राज़, अभिषेक बैनर्जी, राज भंसाली, राजेश शर्मा और निधि बिष्ट भी अहम् किरदारों में नज़र आये थे. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ की कमाई की थी.

End of content

No more pages to load