सलमान खान की फिल्म 'दबंग' का टाइटल ट्रैक 'हुड हुड दबंग' बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित गीतों में शुमार है और दबंग फ्रैंचाइज़ की तीसरी फिल्म दबंग 3 में इस गाने को एक अलग और नए अवतार में मनोरंजन और सीटीमार तरीके से एक बार फिर पेश किया गया है जो फैन्स को बेहद पसंद आने वाला है.
दबंग 3 के टाइटल ट्रैक 'हुड हुड' में चुलबुल पांडे ने इस बार हमें डांस करने के लिए एक नया स्टेप दिया है जो की जल्द ही वायरल भी होने वाला है. यह गाना इस साल के सबसे बढ़िया गीतों में से एक है और सलमान खान एक बार फिर चुलबुल पाण्डेय के अवतार में दमदार नज़र आ रहे हैं. देखिये विडियो -
दबंग 3 का टाइटल तट्रैक 'हुड - हुड' है ज़बरदस्त एंटरटेनर!
Friday, November 15, 2019 09:58 IST
दबंग 3 से ये पहला गाना है जिसका विडियो जारी किया गया है और गाना देख के ही आपको पता चल जाएगा की फिल्म कितनी ज़बरदस्त होने वाली है. गाने का विडियो भी ग्रैंड अंदाज़ में पेश किया गया है जिसे अहिल्या फोर्ट के महेश्वर में 500 से ज्यादा बेकग्राउंड डांसर्स के साथ फिल्माया गया है.
सलमान खान की दबंग 3 इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है जिसका निर्देशन किया है प्रभुदेवा ने और निर्माता हैं सलमान खान, सलमा खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी. यह फिल्म इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी.


