Bollywood News


डरावना और सस्पेंस से भरा है `द बॉडी ट्रेलर`

डरावना और सस्पेंस से भरा है `द बॉडी ट्रेलर`
इमरान हाशमी कई साल बाद एक बार फिर एक हॉरर फिल्म में नज़र आने के लिए तैयार हैं, फिल्म का नाम है 'द बॉडी' और इस बार इमरान के साथ ऋषि कपूर भी नज़र आएँगे. द बॉडी का निर्देशन किया है जीतू जोसेफ ने और इसका ट्रेलर भी आखिरकार जारी कर दिया गया है जो की हॉरर और सस्पेंस से भरा है.

द बॉडी कहानी है एक बिज़नसमैन (इमरान हाश्मी) की जो अपने प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी बीवी की ज़हर देकर हत्या कर देता है और अस्पताल से रात को मॉर्ग से उसकी पत्नी की बॉडी गायब हो जाती है. बॉडी कहाँ गयी किसी को नहीं पता और फिर शुरु होता है थ्रिल और सस्पेंस का खतरनाक सिलसिला. देखिये ट्रेलर -



द बॉडी का निर्देशन किया है जीतू जोसफ ने और निर्माता हैं वायाकॉम स्टूडियोज़ और अज्योर एंटरटेनमेंट. यह पहला मौका है जब इमरान हाश्मी और ऋषि कपूर एक साथ किसी फिल्म में नज़र आएँगे और साथ ही सोभिता धुलिपाला और वेदिका भी फिल्म में मुख्य भूमिकों में दिखेंगी. द बॉडी 13 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load