Bollywood News


अनीस बज्मी ने कहा ‘नो एंट्री 2’ में डबल रोल में होंगे इतने एक्टर्स!

अनीस बज्मी ने कहा ‘नो एंट्री 2’ में डबल रोल में होंगे इतने एक्टर्स!
सलमान खान स्टारर 'नो एंट्री' एक बढ़िया कॉमेडी थी जो की दर्शकों को हंसाने में कामयाब रही थी और आज भी इसे देख के दर्शकों को उतनी ही हंसी आती है. नो एंट्री के सिक्वल का इंतज़ार काफी समय से हो रहा है और अब निर्देशक अनीस बज्मी ने भी कह दिया है फिल्म ज़रूर बनेगी और साथ ही सीक्वल से जुडी कुछ बातें भी साझा की हैं.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान ने अनीस बज्मी ने नो एंट्री के निर्माता बोनी कपूर की बात पर मुआ र्लागाते हुए बताया की उन्होंने नो एंट्री 2 की स्क्रिप्ट तैयार कर ली है और यह पिछली फिल्म से भी काफी बड़ी होने वाली है मगर साथ ही उन्होंने ये भी कहा की फिल्म कैसे और कब बनेगी ये बोनी कपूर पर निर्भर करता है.

साथ ही अनीस ने एक मजेदार बात भी बतायी की जहाँ पिछली फिल्म 3 अभिनेता और 4 अभिनेत्रियाँ थी वहीँ इसके सीक्वल में 6 अभनेता और 10 अभिनेत्रियाँ होंगी. कमाल की बात ये है की सभी अभिनेता फिल्म में डबल रोल में नज़र आएँगे और फिल्म में सलमान खान और अनिल कपूर का होना भी तय है.

अब जहाँ ये बात सुनने में दिलचस्प लगती हैं वहीँ एक सवाल भी मन में आता है की 6 अभिनेता वो भी डबल रोल में और साथ में 10 अभिनेत्रियाँ दर्शकों को एंटरटेन करने की जगह कहीं बुरी तरह कन्फ्यूज़ ही न करके रख दें. चलिए अब ये तो तब ही पता चलेगा जब फिल्म रिलीज़ होगी. फ़िलहाल तो अनीस बज्मी की फिल्म 'पागल्पंती' इस शुक्रवार 22 नवम्बर को रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

End of content

No more pages to load