अक्षय कुमार इस साल मिशन मंगल और हाउसफुल 4 के रूप मिएँ लगातार 2 ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दे चुके हैं और दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का बिज़नस किया है जिसके बाद अब वे एक और मजेदार कॉमेडी फिल्म 'गुड न्यूज़' लेकर आने वाले हैं जिसका ट्रेलर जार कर दिया गया है.
गुड न्यूज़ कहानी है मिस्टर और मिसिज़ बत्रा की (अक्षय कुमार और करीना कपूर) जो की काफी समय से मां - बाप बनने की कोशिश कर रहे हैं मगर बात बन नही पा रही जिसके बाद डॉक्टर्स उन्हें आईवीऍफ़ तकनीक सुझाता है जिससे वे मां - बाप बन सकते हैं और वे राज़ी हो जाते हैं. मामला तब पेचीदा हो जाता है जब इन मिस्टर बत्रा का स्पर्म एक दूसरी मिसिज़ बत्रा (किआरा अडवाणी) के पास चला जाता है और उनके पति (दिलजीत दोसांझ) का स्पर्म ओरिजिनल मिसिज़ बत्रा के पास. दोनों प्रेग्नेंट हो जाती हैं और शुरु होता है कन्फ्यूज़न और फन का सिलसिला. देखिये ट्रेलर -
गुड न्यूज़ ट्रेलर: कन्फ्यूज़न और फन से भरी है ये कॉमेडी!
Monday, November 18, 2019 13:47 IST
गुड न्यूज़ में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और किआरा अडवाणी के साथ ही हमें आदिल हुसैन, टिस्का चोपड़ा, गुलशन ग्रोवर, अंजना सुखानी, युक्ता मुखी और औरित्र घोष भी अहम् किरदार निभाते नज़र आएँगे.
फिल्म का निर्देशन किया है राज मेहता ने और निर्माता हैं हीरू जोहर, अरुणा भाटिया, करण जोहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान. गुड न्यूज़ इस साल 27 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.


