कुछ समय पहले खबर आई थी की शाहरुख़ खान जिन्होंने काफी समय से कोई फिल्म साइन नहीं की है उनकी अगली फिल्म एक एक्शन फिल्म होगी जिसका निर्देशन साउथ के मशहूर एक्शन डायरेक्टर एटली करेंगे जिन्होंने हाल में 'बिगिल' जैसी सुपरहिट फिल्म दी है और इस खबर से शाहरुख़ के फैन्स काफी खुश हो गए थे.
अब इस फिल्म से जुडी लेटेस्ट खबर ये आ रही है की शाहरुख़ खान की फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च से शुरु करने वाले हैं. कुछ अंदरूनी सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है की इस फिल्म की औपचारिक घोषणा शाहरुख़ खान अगले साल फरवरी में कर सकते हैं और फ़िलहाल फिल्म के लिए तयारियाँ भी शुरु कर दी गयी हैं.
बता दें की यह फिल्म एक ज़बरदस्त मसाला एक्शन एंटरटेनर होगी जिसमे शाहरुख़ खान कभी न देखे गए अवतार में नज़र आएँगे और ये बात फैन्स की उत्सुकता और बढ़ा रही है क्यूंकि शाहरुख़ काफी समय से एक शुद्ध एक्शन फिल्म में नहीं नज़र आये हैं.
अब देखना यह है की फिल्म की घोषणा शाहरुख़ कब करते हैं. फिलहाल शाहरुख़ खान स्टार प्लस पर टेड टॉक्स का सीजन 2 होस्ट कर रहे हैं. उनकी आखिरी फिल्म 2018 में रिलीज़ हुई आनंद राय द्वारा निर्देशित 'जीरो' थी जिसमे वे अनुष्का शर्मा और कैटरिना कैफ के साथ दिखे थे जो की बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही थी.
इस महीने शुरु होगी एटली संग शाहरुख़ खान की फिल्म?
Monday, November 18, 2019 15:17 IST


