Bollywood News


सलमान खान की 'राधे' में हुई इस टीवी स्टार की एंट्री!

सलमान खान की 'राधे' में हुई इस टीवी स्टार की एंट्री!
सलमान खान की आगामी एक्शन फिल्म राधे को लेकर उनके फैन्स काफी उत्सुक हैं और फिल्म से जुडी लगातार नयी बातें सामने आ रही है जो की फैन्स की एक्साइटमेंट और बढ़ा रही हैं और ऐसी ही एक और खबर अब आ रही है की प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की स्टारकास्ट में अब एक नए कलाकार की एंट्री हुई है.

बात हो रही है टीवी एक्टर और बिग बॉस के सीजन 8 के विजेता रह चुके एक्टर गौतम गुलाटी की जिन्हें बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की फिल्म राधे:यौर मोस्ट वांटेड भाई में कास्ट किया गया है और अबवे सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएँगे.

View this post on Instagram

#Dust @styled.by.gg 🌪

A post shared by 𝐆𝐚𝐮𝐭𝐚𝐦 𝐆𝐮𝐥𝐚𝐭𝐢 (@welcometogauthamcity) on



खबर के मुताबिक 'राधे' में गौतम का एक प्रमुख रोल होगा. हालांकि उनके किरदार के बारे में अब तक कुछ भी बताया नहीं गया है मगर सुनने में आया है की गौतम को अपना किरदार इतना पसंद आया की उन्होंने सुनते ही इसके लिए हामी भर दी.

बता दें प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही फिल्म राधे में सलमान खान के साथ एक बार फिर दिशा पाटनी हमें मुख्य भूमिका निभाती हुई नज़र आएंगी और साथ ही रणदीप हूडा, और जैकी श्रॉफ भी फिल्म में अहम् किरदार निभाते हुए दिखेंगे. राधे के निर्माता हैं सोहेल खान, अतुल अग्निहोत्री और सलमान खान और यह फिल्म रिलीज़ होगी अगले साल 22 मई को.

End of content

No more pages to load