Bollywood News


जैकलीन फ़र्नानडेज़ करेंगी जॉन अब्राहम और रकुल्प्रीत संग काम

जैकलीन फ़र्नानडेज़ करेंगी जॉन अब्राहम और रकुल्प्रीत संग काम
जी हाँ, खबर पक्की है क्यूंकि यह खुद जैकलीन ने ही साझा की है. कल मुम्बई में एक स्टोर की ओपनिंग सेरेमनी पर आई जैकलीन ने मीडिया से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया की वे जॉन अब्राहम और रकुल्प्रीत सिंह के साथ एक फिल्म में नज़र आने वाली हैं.

उन्होंने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा की 'फिल्म और इसकी स्क्रिप्ट दोनों ही कमाल के हैं और मैं जॉन के साथ काम करने वाली हूँ. साथ ही रकुल्प्रीत भी फिल्म का हिस्सा हैं, और उनका किरदार बेहतरीन है जिसमे वो पूरी तरह फिट बैठेंगी'.

बता दें की जैकलीन इससे पहले भी 'डिशूम' और 'रेस 2' में भी जॉन अब्राहम के साथ पहले काम कर चुकी हैं और यह तीसरी बार होगा जब ये दोनों कलाकार सेक साथ स्क्रीन पर नज़र आएँगे हालांकि जॉन रकुल्प्रीत सिंह के साथ पहली बार काम करेंगे और जैकलीन भी. ख़बरों के मुताबिक इस फिल्म से निर्देशन में कदम रखेंगे लक्ष्य राज.

इस फिल्म की शूटिंग शुरु होगी अगले साल जनवरी से और अगुगुस्त में यह रिलीज़ हो सकती है. इसके अलावा जैकलीन हमें सलमान खान के साथ साजिद नडीआडवाला की 'किक 2' में भी नज़र आएंगी. बात करें जॉन और रकुल्प्रीत की तो जॉन कल रिलीज़ हो रही अनीस बज्मी की कॉमेडी फिल्म 'पागलपंती' में नज़र आएँगे और रकुल्प्रीत की 'मरजावां' भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक - ठाक प्रदर्शन कर रही है.

End of content

No more pages to load