Bollywood News


प्रियंका चोपड़ा से इस मुकाबले में हारे सलमान खान, आये नंबर 2!

प्रियंका चोपड़ा से इस मुकाबले में हारे सलमान खान, आये नंबर 2!
अपने फेवरेट बॉलीवुड सेलेब्रिटी के बारे में फैन्स हर चीज़ जनना चाहते है और इसीलिए उनके बारे में हर समय इन्टरनेट पर सर्च भी करते रहते हैं और इस बात में कोई शक नहीं है की सलमान खान फिलहाल भारत के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं और रेस के खिलाडी वही हैं मगर इस रेस ऐसी भी है जिसमे वे प्रियंका चोपड़ा से हार गए.

जी, बात हो रही है अमेरिका की एक हालिया रिसर्च की जिसमे इन्टरनेट पर दुनिया के सबसे ज्यादा सर्च किये गए भारतीय सेलिब्रिटीज़ की लिस्ट मे सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा दोनों के ही नाम ही टॉप 3 में शामिल हैं मगर सलमान यहाँ नंबर 1 पर नहीं बल्कि दुसरे पायदान पर हैं प्रियंका चोपड़ा के बाद.

प्रियंका चोपड़ा ने इस लिस्ट में टॉप किया है और सलमान को यहाँ उन्होंने पछाड़ दिया है. इस रिसर्च के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा को अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच हर महीने एवरेज 4.2 मिलियन यानी 42 लाख से ज्यादा बार इन्टरनेट पर सर्च किया गया जबकि सलमान खान को हर महीने 20 लाख के आस - पास सर्च किया गया है.

इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं स्वर्गीय अभिनेत्री 'मधुबाला' जिनकी फैन फ़ल्लिंग आज भी कम नहीं हुई है. साथ ही अमरीश पूरी, सनी लियोनि, दीपिका पदुकोण, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह और कैटरिना कैफ ने भी टॉप 10 में अपने लिए जगह बनायी है.

End of content

No more pages to load