Bollywood News


करनजीत कौर के साथ डिजिटल डेब्यू करने के बाद, सनी लियोन फिर ज़ी5 की सीरीज़ में आएंगी नज़र!

करनजीत कौर के साथ डिजिटल डेब्यू करने के बाद, सनी लियोन फिर ज़ी5 की सीरीज़ में आएंगी नज़र!
प्रतिभाशाली अभिनेत्री जल्द ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी की आगामी ऑरिजनल सीरीज़ "रागिनी एमएमएस रिटर्न्स" में "हैल्लो जी" नामक एक सिज़लिंग डांस नंबर के साथ वापसी के लिए तैयार है।

सनी लियोन ने रागिनी एमएमएस 2 (2014) में अपने बेबी डॉल एक्ट के साथ बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली है। वही, अभिनेत्री अब ज़ी5 और ऑल्ट बालाजी की वेब श्रृंखला, रागिनी एमएमएस रिटर्न्स के दूसरे सीज़न में एक विशेष उपस्थिति में नज़र आएंगी, जिसमें वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल हैं। सनी लियोन इस श्रृंखला में मीत ब्रदर्स द्वारा रचित "हैल्लो जी" नामक एक ओर डांस नंबर के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।

दिलचस्प बात यह है कि सनी ने खुद पर आधारित बायोपिक 'करनजीत कौर' के साथ डिजिटल दुनियां में कदम रखा था जिसमें दर्शकों को सनी का एक अनदेखे पक्ष देखने मिला था और शो को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था।

शो के पहले सीज़न में करिश्मा शर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता और रिया सेन मुख्य भूमिका में थे। वही, इस नए सीजन में वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल मुख्य भूमिका निभा रहे है।

"रागिनी एमएमएस रिटर्न" एकता कपूर की फ्रैंचाइज़ी रागिनी एमएमएस का स्पिन-ऑफ था, जिसकी दो फिल्में रागिनी एमएमएस और रागिनी एमएमएस 2 क्रमशः 2011 और 2014 में रिलीज हुई थीं।

End of content

No more pages to load