Bollywood News


अद्विक और रूही के इन हरकतों से, फिल्म लव यु टर्न के डायरेक्टर और प्रोडूसर ने की तौबा !

टीवी जगत के जाने माने चेहरे और लाखो दिलो पर अपनी अदाकारी से राज करनेवाले छोटे परदे के हैंडसम हंक अद्विक महाजन और खूबसुरतर रूही चतुर्वेदी पर टीवी मेनिआ इस कदर छाया हुआ हैं की ये दोनों अपनी आनेवाली फिल्म लव यु टर्न के लिए वक़्त ही नहीं दे पा रहे हैं,या यू कहे की टीवी सीरियल की शूटिंग में ये इतने मशगूल हैं कि इन्हे फिल्म के प्रमोशन के लिए वक़्त निकालने की पड़ी ही नहीं हैं।

फिल्म का नाम हैं 'लव यु टर्न' जिसमे अद्विक महाजन, रूही चतुर्वेदी , रुस्लान मुमताज़ और पूर्व राणा हैं। फिल्म 29 नवम्बर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही हैं और प्रमोशन के लिए कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं पर अद्विक और रूही को देखकर ऐसा लग रहा हैं की उन्हें फिल्म के प्रमोशन में कोई दिलचस्पी ही नहीं हैं। अद्विक तो इक्के दुक्के मीडिया इंटरैक्शन के लिए वक़्त भी निकाल लिए लेकिन रूही चतुर्वेदी अपनी शादी और सीरियल कुंडली भाग्य में इतनी बिजी हैं कि फिल्म के प्रमोशन से उन्हें कोई लेना देना ही नहीं हैं।

डायरेक्टर हरीश राउत के काफी बार बोलने के बावजूद भी रूही के सर पर जूं तक नहीं रेंग रही हैं। ऐसे में फ़िल्म के प्रोडूसर संदीप वर्मा और आनंद ठाकोर बेहद निराश हैं क्यूंकि स्टार्स की मौजूदगी फिल्म के प्रमोशन का अहम् हिस्सा होता हैं और अगर वो ही कन्नी काटते रहे तो प्रोडूसर और डायरेक्टर की नैया कैसे पार लगेगी।

डायरेक्टर हरीश राउत का कहना हैं कि ' हमने अद्विक और रूही को बहुत बार फ़ोन किया और उन्हें फिल्म के प्रमोशन से जुड़ने के लिए कहा, पर कही से भी दोनों वक़्त निकाल कर प्रमोशन करना ही नहीं चाह रहे हैं, यहाँ तक की सिटी टूर में भी उन्होंने हमें ठेंगा दिखा दिया हैं। ऐस में तो यही लग रहा हैं कि किसी टीवी एक्टर को फिल्म में कास्ट करने से पहले 100 बार सोचना होगा कि क्या आगे चलकर वह फिल्म के प्रमोशन में समय दे पाएंगे या नहीं हैं क्यूंकि ऐसे में नुक्सान तो हमारा ही हैं'.

End of content

No more pages to load