Bollywood News


देखिये ‘गुड न्यूज़’ से अक्षय के किरदार का मजेदार नया पोस्टर!

देखिये ‘गुड न्यूज़’ से अक्षय के किरदार का मजेदार नया पोस्टर!
अक्षय कुमार की आगामी कॉमेडी फिल्म 'गुड न्यूज़' के ट्रेलर को फैन्स का बढ़िया रेस्पौंस मिल रहा है और यूट्यूब पर इसे 4 दिन से भी कम समय में ही 55 मिलियन यानी साढ़े 5 करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है जिसे देख कर लगता है अक्षय इस साल जाते - जाते 'मिशन मंगल' और 'हाउसफुल 4' के बाद एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर जाने वाले हैं.

खैर, अगर आपको भी ट्रेलर पसंद आया है तो अब फिल्म से अक्षय के किरदार का एक नया पोस्टर भी पसंद आएगा, जिसमे उनकी मेडिकल रिपोर्ट को मजेदार तरीके से दिखाया गया है. ज़िन्दगी में बाप बनने की राह में खतरनाक उतार - चढ़ाव देखने वाले वरुण बत्रा की ये रिपोर्ट आपको बेहद पसंद आएगी और उनका ट्रीटमेंट भी. देखिये -



राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड न्यूज़' एक कॉमेडी फिल्म है जिसमे अक्षय कुमार और करीना कपूर 10 साल बाद फिर एक साथ नज़र आएँगे और साथ ही दिलजीत दोसांझ और किआरा अडवाणी भी मुख्य किरदार निभाते दिखाई देंगे.

फिल्म में आदिल हुसैन, गुलशन ग्रोवर, टिस्का चोपड़ा, अंजना सुखानी, युक्ता मुखी और औरित्र घोष भी अहम् किरदारों में हैं. गुड न्यूज़ के निर्माता हैं करण जोहर, अरुणा भाटिया, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान. यह फिल्म 27 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load