Bollywood News


अमिताभ बच्चन - इमरान हाशमी की 'चेहरे' में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री!

अमिताभ बच्चन - इमरान हाशमी की 'चेहरे' में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री!
अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी रूमी जाफ़री के निर्देशन में बन रही फिल्म 'चेहरे' में पहली बार एक साथ नज़र आने वाले है जिसके लिए फैन्स उत्सुक हैं. चेहरे में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ ही कृति खरबंदा भी नज़र आने वाली थी मगर कुछ दिन पहले ही फिल्म से कृति को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और अब चेहरे में एक नए नाम की एंट्री हुई है.

हम बात कर रहे हैं टीवी की मशहूर अदाकारा और मॉडल क्रिस्टल डीसूज़ा की जो की 'चेहरे' में हमें एक अहम् किरदार निभाती हुई दिखेंगी. कई टीवी सीरिअल्स और वेब सीरीज़ में काम करने के बाद क्रिस्टल अब 'चेहरे' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. हालांकि यह अब तक कन्फर्म नहीं है की क्रिस्टल फिल्म में कृति खरबंदा की जगह लेंगी या फिर कोई अलग किरदार निभाएंगी.



बता दें की क्रिस्टल इससे पहले 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'एक नयी पहचान' और 'ब्रह्मराक्षस' जैसे हिट टीवी सीरिअल्स और ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज़ 'फितरत' में मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ चुकी हैं.

रूमी जाफ़री के निर्देशन में बनी रही चेहरे एक थ्रिलर फिल्म है जिसमे अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और क्रिस्टल डिसूज़ा के साथ ही रिया चक्रबोर्ती, सिद्धन्त कपूर, अन्नू कपूर, धृतिमान चैटर्जी, रघुबीर यादव भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे. चेहरे के निर्माता हैं अमिताभ बच्चन और आनंद पंडित और यह रिलीज़ होगी 24 अप्रैल, 2020 को.

End of content

No more pages to load