Bollywood News


कंगना बनेंगी प्रोड्यूसर, इस फिल्म से करेंगी शुरुआत!

कंगना बनेंगी प्रोड्यूसर, इस फिल्म से करेंगी शुरुआत!
कंगना रनौत जो कि अपनी अदाकारी और एक्टिंग का लोहा कई बार मनवा चुकी हैं अब कैमरा के सामने से हट कर जल्द ही प्रोड्यूसर की कुर्सी पर बैठने की तयारी में हैं. जी, खबर आ रही है की कंगना रनौत अब प्रोड्यूसर भी बनने वाली हैं और उन्होंने इस काम के लिए अपनी फिल्म भी चुन ली है.

फिल्म का नाम होगा 'अपराजित अयोध्या' जो की ख़बरों के मुताबिक अयोध्या केस के इर्द - गिर्द घुमती कहानी होगी. गौरतलब है की कंगना ने अपनी प्रोडक्शन में बनने वाली पहली फिल्म के लिए ऐसा बोल्ड और गंभीर टॉपिक चुना है जो की सराहनीय भी है मगर आगे चल कर विवादास्पद भी बन सकता है.

कंगना रनौत 'अपराजित अयोध्या' को प्रोड्यूस करने के साथ इस फिल्म में हमें एक्टिंग करती नज़र आएंगी या नहीं ये बात अब तक साफ़ नहीं हुई है न ही फिल्म के डायरेक्टर के बारे में कुछ सामने आया है मगर जल्द ही सब साफ़ हो जाएगा जब फिल्म के बारे में बाकी अधिकारिक घोषणाएं की जाएंगी.

फिलहाल फ़िल्मी परदे पर कंगना हमें अश्विनी अय्यर तिवारी की 'पंगा' में दिखेंगी जो की 24 जनवरी 2020 को रिलीज़ होगी जिसके बाद वे ए. एल. विजय की 'थलाइवी' में स्वर्गीय अभिनेत्री और तमिलनाडू की मुख्यमंत्री रह चुकी 'जयललिता' के किरदार में नज़र आएंगी जो 26 जून 2020 को दिखेगी.

End of content

No more pages to load