Bollywood News


वरुण - श्रद्धा की 'स्ट्रीट डांसर' का ट्रेलर इस दिन होगा जारी!

वरुण - श्रद्धा की 'स्ट्रीट डांसर' का ट्रेलर इस दिन होगा जारी!
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की सुपरहिट जोड़ी हमें 'एबीसीडी 2' के बाद एक बार फिर रेमो डीसूज़ा की आगामी डांस फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में फिर से धमाल मचाती हुई नज़र आने वाली है और अगर आप भी फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं तो श्रद्धा कपूर और वरुण धवन ने कल स्ट्रीट धवन के ट्रेलर की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है.

जी, कल टी सीरीज़ के एम्डी भूषण कुमार का जन्मदिन था और इस मौके पर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर उन्हें विश करने के लिए और उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करने उनके ऑफिस पहुंचे जहाँ इस ख़ास मौके पर भूषण कुमार ने 'स्ट्रीट डांसर' के ट्रेलर रिलीज़ डेट की घोषणा भी कर दी. श्रद्धा ने पूरा विडियो इन्स्टाग्राम पर शेयर किया, देखिये -



बता दें की यह 'स्ट्रीट डांसर' एक 3डी डांस फिल्म होगी जिसमे वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ ही प्रभु देवा, कैरोलाइन वाइल्ड, पुनीत पाठक, शक्ति मोहन, नोरा फतेही, अपारशक्ति खुर्राना, सोनम बजवा और राघव जुयाल भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे.

इस फिल्म का निर्देशन किया है रेमो डीसूज़ा ने और निर्माता हैं भूषण कुमार, क्रिशन कुमार और लिज़ेल डीसूज़ा. स्ट्रीट डांसर हमें 24 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load