Bollywood News


अक्षय ने अनाउंस की भूमि पेड्नेकर की अगली फिल्म!

अक्षय ने अनाउंस की भूमि पेड्नेकर की अगली फिल्म!
अक्षय कुमार की जो 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में भूमि पेड्नेकर के साथ लोगों को एंटरटेन कर चुके हैं जल्द ही फिर एक बार भूमि पेड्नेकर के साथ मिलकर एक फिल्म बनाने वाले हैं जिसका नाम है 'दुर्गावती' और अक्षय ने फिल्म की घोषणा इन्स्टाग्राम के ज़रिये थोड़ी ही देर पहले की है.

अक्षय कुमार ने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमे वे भूमि पेड्नेकर, भूषण कुमार, फिल्म के डायरेक्टर अशोक और फिल्म के प्रोडूसर विक्रम नज़र आ रहे हैं. तस्वीर ने सभी ने अपने- अपने काम के अनुसार प्लैंक कार्ड पकडे हुए हैं और हीरो का प्लांक कार्ड भूमि के हाथ में है और अक्षय के हाथ में 'प्रेसेंटर' का कार्ड जिसका मतलब है की फिल्म में अक्षय कुमार हमें नज़र नहीं आएँगे बल्कि वे इसे प्रोड्यूस करेंगे. देखिये तस्वीर -



बता दें की 'दुर्गावती' एक हॉरर - थ्रिलर फिल्म होगी जिसमे मुख्य भूमिका में भूमि पेड्नेकर दिखेंगी और यह उनके करियर की पहली हॉरर फिल्म होगी. दुर्गावती की शूटिंग जनवरी 2020 से शुरु होगी और यह फिल्म हमें अगले साल ही नज़र भी आ सकती है.

फिल्म के निर्माता हैं अक्षय कुमार, भूषण कुमार और विक्रम और डायरेक्टर होंगे अशोक. इसके अलावा भूमि हमें जल्द ही मुदस्सर अज़ीज़ की आगामी कॉमेडी फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में कार्तिक आर्यन और आनन्या पांडे के साथ नज़र आएंगी जो की 6 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load