Bollywood News


मनाली में माइनस 3 डिग्री में 'ब्रह्मास्त्र की शूटिंग करते अमिताभ!

मनाली में माइनस 3 डिग्री में 'ब्रह्मास्त्र की शूटिंग करते अमिताभ!
अमिताभ बच्चन चाहे 77 साल के हो गए हों लेकिन उनकी एनर्जी इस उम्र में भी किसी 25 साल के नौजवान से कम नहीं है. इस बात को वे कई बार साबित भी कर चुके हैं और हाल ही में ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए मनाली पहुँच कर अमिताभ ने फिर एक बार ये साबित कर दिया.

जी हाँ, कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन अयान मुख़र्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को जॉइन करने मनाली पहुंचे जहाँ वे माइनस 3 डिग्री तापमान में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. बड़े बच्चन ने मनाली की वादियों से फैन्स के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की जिसमे वे शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार नज़र आये. देखिये -



इस तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है और इस पर अमितभ की बेटी श्वेता बच्चन ने अपने पिता की तारीफ करते हुए कमेंट भी किया और लिखा 'डैडी कूल'. बता दें की ब्रह्मास्त्र की शूटिंग मनाली में लगभग 15 दिन तक चलेगी जहाँ रणबीर के किरदार 'शिवा' से जुड़े कुछ ज़रूरी सीन फिल्माए जाएँगे.

ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के साथ ही अकिनेनी नागार्जुन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया, प्रतीक बब्बर, दिव्येंदु, विशाल करवर, सौरव गुर्जर, राशी मल और कमियों रोल में शाहरुख़ खान भी नज़र आएँगे. ब्रह्मास्त्र के निर्माता हैं करण जोहर, अयान मुख़र्जी, रणबीर कपूर, फॉक्स स्टार स्टूडियोज़, अपूर्व मेहता और नामित मल्होत्रा. यह फिल्म हमें 2020 में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load