Bollywood News


ऋतिक रॉशान ने फैन्स से साझा की अपने 'दिल' की तस्वीर

ऋतिक रॉशान ने फैन्स से साझा की अपने 'दिल' की तस्वीर
जी हाँ, सही पढ़ा आपने, बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रॉशान ने कल रात इन्स्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ अपने दिल की एक तस्वीर साझा की और साथ ही दिल की बात भी की. यह एक इलेक्ट्रानिकली जनरेटेड इमेज है जिसे ऋतिक ने इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा -

"कितने कमज़ोर हैं हम. काश हम सब अपनी आधी से ज्यादा ज़िन्दगी अनजाने में ही दूसरों को खुश करने की कोशिश में न बिताते. कितिनी आसानी से हम ये भूल जाते हैं की अन्दर से हम सब एक जैसे ही हैं". देखिये तस्वीर -



फ़िल्मी परदे पर ऋतिक रॉशान की हालिया रिलीज़ 'वॉर' ने 300 करोड़ की कमाई की और बॉलीवुड की हाईएस्ट फिल्मों में शामिल होते हुए इस साल की हाईएस्ट ग्ग्रौस्सिंग फिल्म बन गयी. वॉर ने ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी मुख्य किरदारों में नज़र आये थे और इस फिल्म का निर्देशन किया था सिद्धार्थ आनंद ने.

इसके बाद से ऋतिक ने अब तक कोई भी फिल्म एनाउंस नहीं की है मगर खबर है की वे जल्द ही अपनी सुपर हीरो फिल्म फ्रैंचाइज़ी 'कृष' की अगली फिल्म 'कृष 4' पर काम शुरु करने वाले हैं जिसमे इस बार उनके साथ कृति खरबंदा मुख्य किरदार निभाती हुई नज़र आएंगी.

End of content

No more pages to load