बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रॉशन के दीवाने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं और इसी कारण कई बार उन्हें मोस्ट हैण्डसम मैन का खिताब भी मिल चुका है. अब एक बार फिर ऋतिक रॉशान को सेक्सिएस्ट एशियन मैन का खिताब दिया है वो भी एक ब्रिटिश अखबार द्वारा .
हाल ही में ब्रिटिश अखबार 'ईस्टर्न ऑय' द्वारा किये गए एक ऑनलाइन सर्वे में ऋतिक रॉशन को 2019 के 'सेक्सिएस्ट एशियन मेल' का खिताब मिला है. इस खबर पर ऋतिक रॉशन ने अपने चाहनेवालों को धन्यवाद देते हुए कहा की वे इसे किसी अचिवमेंट की तरह नहीं देखते हैं क्यूंकि वे लोगों को उनके लुक्स के हिसाब से नहीं आंकते.
बता दें की ऋतिक को कई बार दुनिया और एशिया के मोस्ट हैण्डसम लोगों की सूची में शामिल किया जा चूका है. ये ऋतिक के ग्रीक गॉड लुक्स का ही कमाल है की उनकी पहली फिल्म 'कहो न प्यार है' के बाद उन्हें देशभर से शादी के 30000 से ज्यादा प्रपोज़ल आये थे.
ऋतिक रॉशन की आखिरी फिल्म 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और दुनियाभर में लगभग 500 करोड़ का अनक्दा छुआ. जल्द ही ऋतिक हमें अपनी सुपर हीरो फिल्म फ्रैंचाइज़ी 'कृष' को आगे बढाते हुए 'कृष 4' में नज़ारा आ सकते हैं. खबर है इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में कृति खरबंदा नज़र आएंगी.
ब्रिटिश अखबार द्वारा ऋतिक को सेक्सिएस्ट एशियन मेल का खिताब
Thursday, December 05, 2019 13:08 IST



