Bollywood News


हिमेश की 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' फिर बढ़ी आगे, ये है नयी रिलीज़ डेट

हिमेश की 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' फिर बढ़ी आगे, ये है नयी रिलीज़ डेट
हिमेश रेशम्मिया एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं अपनी आगामी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' से जो की एक रोमांटिक फिल्म है. हिमेश के साथ इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी अभिनेत्री सोनिया मान मगर ऐसा लगता है की फैन्स को यह फिल्म देखने के लिए अब थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा.

जी हाँ, हिमेश की इस फिल्म की रिलीज़ डेट एक बार फिर आगे बढ़ गयी है और अब ये फिल्म अगले साल 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी इसका कारण 2020 की शुरुआत में रिलीज़ होने कुछ बड़ी फिल्म हैं जिनमें अजय देवगन की 'तानाजी' और उसके 2 हफ्ते बाद वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की 'स्ट्रीट डांसर' शामिल है.

ऐसे में इस इन बड़ी फिल्मों के सामने हिमेश की फिल्म पूरी तरह ध्वस्त होक रह जाएगी और इसीलिए शायद हिमेश और फिल्म के निर्माताओं ने ये फैसला किया है की फिल्म को आगे बढ़ाना ही ठीक रहेगा.



हैप्पी हार्डी एंड हीर का निर्देशन किया है राका ने और निर्माता हैं दीपशिखा देशमुख और साबिता मानकचंद. फिल्म में हिमेश हमें डबल रोल में नज़र आएँगे और उनके साथ सोनिया मान, नरेश सूरी, मनमीत सिंह, दीप मंदीप, आश्विन ब्राड़, सेजल शाह, तृप्ति खामकर और डेविड शौ भी नज़र आएँगे. यह फिल्म 31 जनवरी 2020 को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load