Bollywood News


अक्षय कुमार वापस लेंगे भारत की नागरिकता, किया पासपोर्ट अप्लाई

अक्षय कुमार वापस लेंगे भारत की नागरिकता, किया पासपोर्ट अप्लाई
अक्षय कुमार देश से जुड़े हर काम में अपना योगदान देने के लिए हमेश आगे रहते हैं, चाहे कोई प्राक्रतिक आपदा आये या फिर हमारे शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए आगे आना हो मगर इसके बाद भी उनकी कैनेडियन नागरिकता को लेकर उनपर कई बार सवाल उठाये जाते हैं और विदेशी भी कहा जाता है जिसका जवाब भी उन्होंने अब दे दिया है.

जी हाँ, अक्षय ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान प्रेस से बातचीत करते हुए इस बात का खुलासा किया की उन्होंने भारतीय पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर दिया है. अक्षय ने इस बारे में बात रतेहुए बताया की उन्होंने किस हालात में कनाडा की नागरिकता ली थी और उनके भारतीय होने पर सवाल उठाये जाते हैं तो इस बात से उन्हें काफी दुःख होता है और वे किसी को उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाने का मौका नहीं देना चाहते इसलिए उन्होंने भारतीय पासपोर्ट के लिए अप्लाई क्र दिया है. देखिये विडियो -

View this post on Instagram

@akshaykumar @hypenq_pr @hindustantimes #HTLS2019

A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama) on



बता दें की फिल्मी परदे पर अक्षय हमें करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और किआरा अडवाणी के साथ राज मेहता के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म 'गुड न्यूज़' में नज़र आने वाले हैं. फिल्म के निर्माता हैं करण जोहर, अरुणा भाटिया, अपूर्व मेहता और शशांक खैतान और यह रिलीज़ होगी 27 दिसम्बर को.

End of content

No more pages to load