Bollywood News


'लाल सिंह चड्ढा' से आमिर का नया लुक हुआ लीक!

'लाल सिंह चड्ढा' से आमिर का नया लुक हुआ लीक!
आमिर खान के फैन्स उन्हें उनकी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखने के लिए उत्सुक हैं और कुछ दिन पहले ही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और एक छोटा सा टीज़र जारी करके निर्माताओं ने इस उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा दिया था. दर्शक बेसब्री से फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं मगर फिल्म से पहले आमिर का एक और लुक फिल्म से लीक हो गया है.

आमिर इस लुक में लम्बे बालों में कैप और जैकेट पहने हुए नज़र आ रहे हैं और उनका लुक काफी दिलचस्प है. लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक है और अगर आपने वह फिल्म देखी है तो आपको मालूम पड़ जाएगा की आमिर का ये लुक फिल्म के किस सीन से है. देखिये -

View this post on Instagram

LEAKED: Perfectionist #AamirKhan in #LaalSinghChaddha

A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama) on



बता दें की यह पहली बार होगा जब आमिर खान फ़िल्मी परदे पर एक सरदार के किरदार में नज़र आएँगे जिसे देखने के लिए उनके फैन्स काफी उत्सुक हैं. लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन किया है अद्वैत चन्दन ने और निर्माता हैं आमिर खान और किरण राव.

फिल्म में 3 इडियट्स के बाद आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी हमें एक बार फिर देखने को मिलेगी और साथ ही साउथ के सुपरस्टार विजय स्तुपति भी फिल्म में अहम् किरदार में देखने को मिलेंगे. लाल सिंह चड्ढा अगले साल 25 दिसम्बर को रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load