Bollywood News


कृति सेनन: 'सत्ते पे सत्ता' रिमेक में काम करके ख़ुशी होगी

कृति सेनन: 'सत्ते पे सत्ता' रिमेक में काम करके ख़ुशी होगी
फराह खान और रोहित शेट्टी मिल कर अमिताभ बच्चन की 'सत्ते पे सत्ता' से प्रेरित एक फिल्म बनाने वाले हैं हालांकि उन्हें 'सत्ता पे सत्ता' के रिमेक टाइटस नहीं मिले इसलिए उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'सेवेन ब्राइड्स फॉर सेवेन ब्रदर्स' जिससे 'सत्ते पे सत्ता' प्रेरित थी उसके राइट्स खरीद लिए हैं हालांकि फिल्म फिर भी आगे नहीं बढ़ पा रही है.

हाल ही में कृति सेनन से जब फिल्म को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा की उन्हें फिल्म में काम करके बेहद ख़ुशी होगी मगर उन्हें अब तक इसके लिए कोई ऑफर नहीं आया है. अब कृति की ये बात अगर फराह खान के पास पहुँच जाए तो शायद जल्द ही उन्हें ऑफर आ भी जाए वैसे भी वे रोहित शेट्टी, जो की इस फिल्म के निर्माता हैं उनके साथ 'दिलवाले' में काम कर चुकी हैं.

बता दें सत्ते पे सत्ता का रिमेक शुरुआत से ही अटका हुआ है. पहले फिल्म में ऋतिक रॉशान और दीपिका पादुकोण के काम करने की खबर थी फिर खबर आई की अनुष्का शर्मा ने दीपिका को रिप्लेस क्र दिया है जिसके बाद खबर आई की रित्क ने भी फिल्म से हाथ खींच लिए हैं और अब कृति फिल्म में काम करने की इच्छा जाता रही है.

कृति सेनन की हालिया रिलीज़ 'पानीपत' को ख़ास रेस्पौंस नहीं मिला अब तक सिर्फ 23 करोड़ के आस - पास ही कमाई क्र पायी है. हालांकि उनकी दिवाली रिलीज़ 'हाउसफुल 4' ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. वे जल्द ही हमें लक्ष्मण उटेकर की फिल्म 'मिमी' में पंकज त्रिपाठी और साईं तम्हनकर के साथ नज़र आएंगे.

End of content

No more pages to load