Bollywood News


इंडियन आइडल 11 के प्रतिभागी सनी हिन्दुस्तानी को मिली फिल्म!

अपने अनोखे गायकी के अंदाज़ से दर्शकों और जजों दोनों का दिल जीतने वाले सोनी टीवी के शो इंडियन आइडल 11 के प्रतिभागी सनी हिन्दुस्तानी को इतना पसंद किया जा रहा है की उनकी पॉपुलैरिटी ने उन्हें इंडियन आइडल ख़त्म होने से पहले ही एक बॉलीवुड फिल्म भी दिलवा दी है.

जी हाँ, सनी हिन्दुस्तानी की आवाज़ हमें इमरान हाश्मी की आगामी थ्रिलर फिल्म 'द बॉडी' में सुनाई देगी. खबर है की फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर समीर को सनी की आवाज़ काफी पसंद आई और उन्होंने 'द बॉडी' में एक रोमांटिक गीत के लिए सनी को फाइनल कर लिया है.

सनी ने इस बारे में बात करते हुए बताया की समीर टंडन फिल्म के एक रोमांटिक गाने के लिए एक नयी आवाज़ की तलाश कर रहे थे और जब उन्होंने विशाल डडलानी से सहायता मांगी तो उन्होंने समीर को सनी का नाम सुझाया. उन्हें सनी की आवाज़ काफी पसंद आई और उसे इस्तेमाल करने का फैसला कर लिया.

बता दें की जीतू जोसफ के निर्देशन में बनी फिल्म 'द बॉडी' में इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की जोड़ी हमें पहली बार देखने को मिलेगी. साथ ही फिल्म में वेदिका और सोभित धुलिपाला भी अहम् किरदारों में नज़र आएंगी. द बॉडी के निर्माता हैं वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और सुनीर खेतरपाल. फिल्म 13 दिसम्बर को रिलीज़ होने जा रही है.

End of content

No more pages to load