Bollywood News


डर और सिरहन पैदा करता है 'घोस्ट स्टोरीज़' का ट्रेलर

डर और सिरहन पैदा करता है 'घोस्ट स्टोरीज़' का ट्रेलर
'लस्ट स्टोरीज़' का निर्देशन करने के बाद करण जोहर, दिबाकर बैनर्जी, जोया अख्तर और अनुराग कश्यप एक बार फिर एक साथ आ रहे हैं और इस बार इरादा है आपको डराने जिसमे वे ज़बरदस्त तरीके से कामयाब होते दिख रहे हैं. बात हो रही है नेटफ्लिक्स की आगामी हॉरर फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज़' की जिसका ट्रेलर जारी हो गया है.

ट्रेलर ज़बरदस्त है और हर एक सीन में आप में डर और सिरहन पैदा करने में कामयाब रहता है और भारतीय हॉरर जौनर को ये फिल्म काफी ऊपर ले जाती दिख रही है. फिल्म की कहानी की एक डरावनी झलक दिखाता ये ट्रेलर अगर आप हॉरर फिल्मों के शौक़ीन हैं तो आपको ज़रूर पसंद आएगा. देखिये -



बता दें की घोस्ट स्टोरीज़ में जाह्न्वी कपूर, सोभिता धुलिपाला, गुलशन देवैया, मृणाल ठाकुर, पवैल गुलाटी, विजय वर्मा, रघुवीर यदाव, अविनाश तिवारी और कुषा गुप्ता नज़र आएँगे.

घोस्ट स्टोरीज़ चार अलग - अलग कहानियों का मिश्रण है जिन्हें करण जोहर, दिबाकर बैनर्जी, जोया अख्तर और अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है और यह हमें देखने को मिलेगी नेटफ्लिक्स पर 1 जनवरी 2020 को.

End of content

No more pages to load