Bollywood News


'केजीऍफ़ 2' का फर्स्ट लुक होगा इस दिन जारी!

'केजीऍफ़ 2' का फर्स्ट लुक होगा इस दिन जारी!
कन्नड़ सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीऍफ़' पिछले साल की सबसे बड़ी कन्नड़ ब्लॉकबस्टर्स में से एक थी जिसके सीक्वल 'केजीऍफ़ 2' का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और आखिरकार फिल्म का फर्स्ट लुक कब जारी होगा इस बात की घोषणा कर दी गयी है फिल्म के एक नए पोस्टर के ज़रिये.

केजीऍफ़ 2 का फर्स्ट लुक 21 दिसम्बर को जारी किया जाएगा. इस बात की जानकारी फिल्म में विलन 'अधीरा' का किरदार निभा रहे संजय दत्त ने इन्स्टाग्राम के ज़रिये थोड़ी देर पहले फिल्म के नए पोस्टर के साथ साझा की. देखिये -



बता दें की केजीऍफ़ 2 में यश और संजय दत्त के साथ रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, अनंत नाग, मालविका अविनाश, सरन शक्ति, अच्युत कुमार, वशिष्ठ सिंह और भी कई कलाकार अहम् किरदारों में नज़र आएँगे. फिल्म का निर्देशन किया है प्रशांत नील ने और इसके निर्माता हैं होम्बाले फिल्म्स. केजीऍफ़ 2 अगले साल पांच भाषाओँ हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load