Bollywood News


ख़त्म हुई आयुष्मान की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की शूटिंग

ख़त्म हुई आयुष्मान की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की शूटिंग
आयुष्मान खुराना लगातार सात हिट फ़िल्में देने के बाद अब बॉलीवुड के नए सुपरस्टार बन चुके हैं और उनकी फिल्मों का उनके फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. इस साल 'आर्टिकल 15, 'ड्रीम गर्ल' और 'बाला' में नज़र आने वाले आयुष्मान हमें 2020 में सबसे पहले नज़र आएँगे 'शुभ मंगल सावधान' के सीक्वल 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में.

आयुष्मान इस फिल्म में एक समलैंगिक पुरुष के किरदार में मशहूर वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' और ऐसी ही और भी हिट सीरीज में नज़र आ चुके जीतेन्द्र कुमार के साथ रोमांस करते हुए दिखेंगे और फिल्म की शूटिंग भी ख़त्म हो गयी है. जी, इस बात की जानकारी आयुष्मान ने इन्स्टाग्राम स्टोरी में फिल्म के रैप अप केक की तस्वीर के ज़रिये दी थी -


शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान खुराना और जीतेन्द्र कुमार के साथ नीना गुप्ता, गजराज राव, मनुरिशी चड्ढा, सुनीता रजवार, मानवी गग्रू, पंखुरी अवस्थी और नीरज सिंह भी नज़र आएँगे.

इस फिल्म का निर्देशन किया है हितेश केवल्य ने और निर्माता हैं आनंद राय, भूषण कुमार, हिमांशु शर्मा और क्रिशन कुमार और ये रिलीज़ होगी 21 फरवरी 2020 को

End of content

No more pages to load