Bollywood News


बिग बॉस होस्ट करने पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी

सलमान खान फिलहाल 'दबंग 3' रे रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं और फैन्स एक बार फिर बड़े परदे पर चुलबुल पण्डे की वापसी का, ये इंतज़ार जल्द ही ख़त्म होने वाला है मगर इस गुड न्यूज़ के साथ एक बैड न्यूज़ भी आ रही थी की सलमान खान अब बिग बॉस सीजन 13 के एक्सटेंडेड 5 हफ़्तों को होस्ट नहीं करेंगे और उनकी जगह लेंगी फराह खान.

लेकिन, शनिवार के एपिसोड में शो पर सलमान ने सफाई देते हुए कहा था कि कलर्स टीवी ने शो को आगे बढ़ाते हुए उन्हें और अधिक काम दिया है, हालांकि कम कीमत पर मगर उनके प्रशंसक और प्रतियोगी दोनों ही इस बात से काफी खुश नज़र आये थे.

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'सलमान और फराह शनिवार को महबूब स्टूडियो में मिले, जिसमें उन्होंने इस पर चर्चा की और बाद में, शो के निर्माताओं ने सलमान को बिग बॉस होस्ट करने के लिए मन लिया और प्रति एपिसोड 2 करोड़ रुपये का ऑफर दिया. सलमान ने अब शो होस्ट करने का फैसला किया है'

फिल्मी मोर्चे पर सलमान खान की 'दबंग 3' इस शुक्रवार, 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. प्रभु देवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, किचा सुदीप, अरबाज खान, सई मांजरेकर, माही गिल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

End of content

No more pages to load