Bollywood News


कबीर खान रखेंगे 'द फॉरगॉटन आर्मी' से डिजिटल स्पेस में कदम

कबीर खान रखेंगे 'द फॉरगॉटन आर्मी' से डिजिटल स्पेस में कदम
'न्यूयॉर्क' , 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में बनाने वाले डायरेक्टर कबीर खान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म '83' की शूटिंग में व्यस्त हैं जो की 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर आधारित होगी और इसके बाद आखिरकार वे भी डिजिटल स्पेस में कदम रखने के लिए तैयार हैं.

जी हाँ, कबीर खान जल्द ही डिजिटल डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे हैं अपनी आगामी वेब सीरीज से जिसका टाइटल है 'द फॉरगॉटन आर्मी'. यह वेब सीरीज एक एक्शन - थ्रिलर होगी जिसे अमेज़न प्राइम स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा और इसमें मुख्य भूमिका में दिखेंगे सनी कौशल और 'बंटी और बबली 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही अभिनेत्री शर्वरी वाघ.

सनी कौशल ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम के ज़रिये 'द फॉरगॉटन आर्मी' का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है. उन्होंने लिखा "Blood, sweat and passion.. sab Azaadi ke liye.. screen wahi, scale alag! Coming with #TheForgottenArmy only on @primevideoin". देखिये पोस्टर -



फिलहाल कबीर खान की '83' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है जिसमे शादी के बाद पहली बार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ नज़र आएँगे. फिल्म से 'कपिल देव' के रूप में रणवीर सिंह का लुक भी काफी पसंद किया गया है और फैन्स बेसब्री से इसके रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं.

'83' में ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू, साकिब सलीम, एमी विर्क, जीवा, साहिल खट्टर, बोमन इरानी, पंकज त्रिपाठी, अदिति आर्य, वामिका गब्बी और भी कई कलाकार एहम किरदारों में दिखेंगे. फिल्म के निर्माता हैं दीपिका पादुकोण, विष्णु वर्धन इन्दुरी, मधु मंटेना, कबीर खान और साजिद नडीआडवाला. '83' हमें 10 अप्रैल 2020 को सिनेमाघरों में देखने को मलेगी.

End of content

No more pages to load