Bollywood News


कृति सेनन के नाम पर हो रहा न्यू इयर पार्टी का फेक प्रोमोशन

कृति सेनन के नाम पर हो रहा न्यू इयर पार्टी का फेक प्रोमोशन
कृति सेनन के दीवाने दुनियाभर में हैं इस बात में कोई शक नहीं है मगर कुछ दीवाने ऐसे भी हैं जो की कृति के नाम पर विदेशों में पैसे कमाने के नए साल की पार्टी का प्रोमोशन करने में लगे हुए हैं. बात हो रही है आयरलैंड के डबलिन शहर के एक बार की जहाँ नए साल की पार्टी का प्रोमोशन कृति के पोस्टर के साथ किया जा रहा है.

बार में नए साल की बॉलीवुड थीम पार्टी के पोस्टर पे कृति की तस्वीर है और इसका प्रचार कृति के नाम पे किया जा रहा है ये कह कर की इस पार्टी में कृति सेनन ख़ास मेहमान के रूप में पहुँचने वाली हैं. मज़े की बात ये है की सिर्फ पोस्टर ही नहीं शो के ऑर्गनाइजर्स द्वारा इस पार्टी के पैमफ्लेट्स भी बांटे जा रहे हैं.

सच्चाई तब सामने आई जब कृति से ट्विटर पर उनके एक फैन ने पुछा की क्या वे इस पार्टी में शिरकत करेंगी और कृति का जवाब आया की 'नहीं ये फेक है'. देखिये -



कृति की हालिया रिलीज़ 'पानीपत' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकामयाब रही हालांकि उनकी पिछली फिल्म हाउसफुल ने 200 करोड़ का बिज़नस किया. वे जल्द ही हमें लक्ष्मण उटेकर की फिल्म 'मिमी' में पंकज त्रिपाठी और साईं तम्हनकर के साथ दिखेंगी. यह फिल्म 2020 में रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load