Bollywood News


अपारशक्ति खुराना चले भाई आयुष्मान की राह पर, दिखेंगे 'हेलमेट' में

अपारशक्ति खुराना चले भाई आयुष्मान की राह पर, दिखेंगे 'हेलमेट' में
जी, अपारशक्ति खुराना ज=हमें जल्द ही हेलमेट में नज़र आने वाले हैं और हम बात स्कूटर या मोटरसाइकिल चलाते वाट पहनने वाले अनिवार्य हेलमेट की नहीं कर रहे हैं. ये अलग हेलमेट है, उपयोग तो इसका भी प्रोटेक्शन के लिए ही होता है मगर किसी और प्रकार की.

अपार्शक्ति खुराना हमें 'स्त्री', 'दंगल', और हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ 'पति पत्नी और वो' में हीरो के दोस्त के रूप में नज़र आ चुके हैं और अपनी एक्टिंग का लोहा भी मनवा चुके हैं और जल्द ही वे हमें उनकी आगामी फिल्म 'हेलमेट' में मुख्य भूमिका में अपने भाई आयुष्मान की ही राह पर चलते नज़र आएँगे. उन्होंने फिल्म का टीज़र भी इन्स्टाग्राम पर शेयर कर दिया है जिसमे वे बताते नज़र आ रहे हैं की किस हेलमेट की बात हो रही है. देखिये टीज़र -



'हेलमेट' की शूटिंग शुरु हो चुकी है और ये एक हटके कॉमेडी फिल्म होगी जिसमे अपार्शक्ति खुराना के साथ प्रनुतन बहल और आशीष वर्मा भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे. फिल्म का निर्देशन करेंगे सतराम रमानी और निर्माता हैं सोनी पिक्चर्स और एक्टर डीनो मोरिया और ये रिलीज़ होगी अगले साल.

End of content

No more pages to load