अजय देवगन 2020 की शुरुआत अपनी पहली ऐतिहासिक एक्शन फिल्म 'तानाजी' से करने जा रहे हैं जिसमे वे हमें छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति तानाजी मालुसरे के किरदार में नज़र आएँगे और साथ ही काजोल कई साल बाद हमें उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी के किरदार में भी दिखेंगी जिसे लेकर फैन्स काफीउत्सुक हैं और तानाजी के रिलीज़ होने से पहले ही अजय की अगली पीरियड फिल्म के बारे में भी ख़बरें आने लगी हैं.
जी हाँ, ऐसा सुनने में आ रहा है की अजय देवगन की अगली ऐतिहासिक वॉर-ड्रामा अमिश त्रिपाठी की किताब 'सुहेलदेव: द बैटल ऑफ़ बहराइच' पर आधारित होगी. या किताब 'राजा सुहैलदेव' पर आधारित है जिन्होंने महमूद गजनी को 11वीं सदी में युद्ध में पराजित कर के गजनी द्वारा तोडा गया सोमनाथ मंदिर दोबारा खड़ा किया था.
अजय फिलहाल तानाजी के प्रमोशन में व्यस्त हैं. फिल्म का निर्देशन किया है ओम राउत ने और निर्माता हैं अजय देच्गन, भूषण कुमार और क्रिशन कुमार. फिल्म में अजय के साथ काजोल, सैफ अली खान, शरद केलकर, ल्युक केनी, पद्मावती, जगपति बाबु, देवदत्त नागे, नेहा शर्मा, अजिंक्य राव, हार्दिक संगनी और निसार खान भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. तानाजी 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ होगी.
'तानाजी' के बाद इस राजा के जीवन पर फिल्म लाएंगे अजय देवगन
Thursday, December 26, 2019 11:51 IST


