Bollywood News


सलमान के जन्मदिन पे अर्पिता और आयुष के घर आई नन्ही परी

सलमान के जन्मदिन पे अर्पिता और आयुष के घर आई नन्ही परी
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान आज 54 साल के हो गए हैं. दुनियाभर में सलमान के फैन्स आज उनका जन्मदिन मना रहे हैं और सलमान को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं लेकिन सबसे बेहतरीन तोहफा उन्हें उनकी बहन अर्पिता खान ने दिया है जो की सलमान के लिए डबल खुशी का मौका लेकर आया है

जी हाँ, और ऐसा इसलिए क्यूंकि आज के ही दिन सलमान खान की बहन अर्पुता खान और उनके पति आयुष शर्मा की ज़िन्दगी में एक नन्ही परी आ गयी है. दोनों दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं और सबसे ख़ास बात ये है की उनकी बेटी और उसके मामा सलमान का जन्मदिन एक ही दिन है.

बता दें की अर्पिता खान को आज सुबह ही मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एडमिट करवाया गया था जहाँ उन्होंने सी सेक्शन से बेटी को जन्म दिया और आयुष शर्मा ने अस्पताल से बाहर आ कर प्रेस को ये खुशखबरी दी. दोनों ने मिलकर अपनी बेटी का नाम 'आयत' रखने फैसला किया है और इस बात की जानकारी आयुष ने इन्स्टाग्राम के ज़रिये दी -



फिल्मी परदे पर आयुष हमें जल्द ही कैटरिना कैफ की बहन इसाबेला कैफ के साथ करण ललित भूटानी की एक्शन फिल्म 'क्वाथा' में नज़र आएँगे. फिल्म के निर्माता हैं सुनील जैन, ओमप्रकाश भाट, आदित्य ठाकुर और सुजय शंकर्वर. यह फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load