Bollywood News


अब अजय देवगन और कैटरिना को ऑफर हुई 'सत्ते पे सत्ता' रीमेक?

अब अजय देवगन और कैटरिना को ऑफर हुई 'सत्ते पे सत्ता' रीमेक?
रोहित शेट्टी और फराह खान की 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक बनाने के प्लान के रस्ते में शुरुआत से ही एक के बाद एक रोड़े आते जा रहे हैं और फिल्म आगे बढ़ ही नहीं पा रही है. साल का अंत होने वाला है और अब तक फिल्म की स्टारकास्ट ही फाइनल नहीं हो पायी है और अब खबर आ रही है की फिल्म अब दो नए सितारों को ऑफर की गयी है.

जी हाँ, कुछ दिन पहले खबर आई थी की ये फिल्म सलमान खान को ऑफर हुई है, जी हाँ, सलमान और फराह खान को एक साथ महबूब स्टूडियो में देखा भी गया मगर सलमान का स्केड्यूल फिलहाल काफी ज्यादा बिज़ी है और इसलिए उन्होंने फिल्म को ना कर दी और अब ये फिल्म पहुंची है सिंघम के पास.

जी, हालिया ख़बरों के अनुसार ये फिल्म अब अजय देवगन और कैटरिना कैफ को ऑफर की गयी है. फिल्म के निर्माता रोहित शेट्टी के साथ अजय कई बार काम भी कर चुके हैं और ऐसे में हो सकता है की अजय इसके लिए राज़ी हो जाएँ और कैटरिना भी हाँ कह दें तो दोनों हमें प्रकाश झा की 'राजनीति' के बाद दूसरी बार एक साथ नज़र आएँगे.

बता दें की फिलहाल अजय देवगन अपनी आगामी पीरियड - एक्शन फिल्म 'तानाजी' में व्यस्त हैं जो की 10 जनवरी 2020 को रिलीज़ होने जा रही है. वहीँ कैटरिना कैफ रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी जो की 27 मार्च 2020 को रिलीज़ होने जा रही है.

End of content

No more pages to load