Bollywood News


अपार्शक्ति खुर्राना - प्रनुतन बहल की 'हेलमेट' का पहला स्केड्यूल ख़त्म

अपार्शक्ति खुर्राना - प्रनुतन बहल की 'हेलमेट' का पहला स्केड्यूल ख़त्म
आयुष्मान खुर्राना की छोटे भाई और बॉलीवुड के नए 'हीरो के दोस्त' अपार्शक्ति खुराना अब हमें 'हीरो के दोस्त' नहीं बल्कि खुद हीरो के किरदार में नज़र आने वाले हैं अपनी आगामी रोमांटिक - कॉमेडी फिल्म 'हेलमेट' में जो की एक हटके टॉपिक पर आधारित हटके फिल्म होगी.

कुछ दिन पहले फिल्म का छोटा सा टीज़र जारी कर के इसकी घोषणा की गयी थी जो की दर्शकों को काफी पसंद भी आया था और अब खबर है की फिल्म की शूटिंग का पहला स्केड्यूल भी ख़त्म हो गया है. जी हाँ, एक तस्वीर सामने आई है जिसमे पहले स्केड्यूल की शूटिंग के आखिरी दिन फिल्म के मुख्य कलाकार और निर्माता साथ नज़र आ रहे हैं. देखिये -



बता दें की 'हेलमेट' में अपार्शक्ति खुराना के साथ इस साल रिलीज़ हुई फिल्म 'नोटबुक' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मोहनीश बहल की बेटी प्रनुतन बहल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी और साथ ही अभिषेक बैनर्जी और आशीष वर्मा भी अहम् किरदारों में दिखेंगे.

इस फिल्म का निर्देशन करेंगे सतराम रमानी और निर्माता हैं सोनी पिक्चर्स प्रोडक्शन और अभिनेता डीनो मोरिया. हेलमेट हमें 2020 में सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

End of content

No more pages to load