Bollywood News


'गुड न्यूज़' ने 2020 के पहले दिन मचाया तूफान, किया ये आंकड़ा पार!

'गुड न्यूज़' ने 2020 के पहले दिन मचाया तूफान, किया ये आंकड़ा पार!
नए साल के पहले दिन भी अक्षय कुमार की हालिया रिलीज़ 'गुड न्यूज़' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा पूरी तरह कायम रहा. 1 जनवरी की छुट्टी होने का इस फिल्म को काफी फायदा हुआ और इसी कारण बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए राज मेहता की इस फिल्म ने साल के पहले दिन बेहद बढ़िया कमाई की और आखिरकार 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली.

जी हाँ, आंकड़ों पर नज़र डाली जाएतो गुड न्यूज़ ने कल यानी बुधवार को टिकेट काउंटर्स से 22.50 करोड़ की भारी रकम जुटाई है और इसी के साथ इस फिल्म की कुल कमाई 117.10 करोड़ रुपये पहुँच गयी है. फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने थोड़ी देर पहले ही ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी. देखिये -



'गुड न्यूज़' में अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और किआरा अडवाणी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आये हैं और साथ ही आदिल हुसैन, टिस्का चोपड़ा, अंजना सुखानी, फैसल राशिद भी अहम् किरदारों में दिखे हैं. राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता हैं करण जोहर्म अरुणा भाटिया, अपूर्व मेहता, शशांक खैतान और अक्षय कुमार.

अक्षय कुमार की आगामी फिल्मों की बात करें तो वे हमें 27 मार्च 2020 को रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म 'सूर्यवंशी' में 10 साल बाद कैटरिना कैफ के साथ नज़र आएँगे जिसके लिए फैन्स बेहद उत्सुक हैं और साथ ही वे इस साल हमें राघव लॉरेन्स की 'लक्ष्मी बम' में किआरा अडवाणी के साथ ईद के मौके पर 22 मई 2020 को और चंद्रप्रकाश द्विवेदी की 'पृथ्वीराज' में मनुशी छिल्लर के साथ 13 नवम्बर 2020 को नज़र आएँगे.

End of content

No more pages to load