Bollywood News


दिल को छु लेगा 'छपाक' का दर्दनाक टाइटल ट्रैक

दिल को छु लेगा 'छपाक' का दर्दनाक टाइटल ट्रैक
दीपिका पदुकोण की आगामी फिल्म 'छपाक' रिलीज़ होने से पहले ही अपने प्रशंसनीय ट्रेलर और गानों से फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रही है और अब फिल्म का टाइटल ट्रैक भी रिलीज़ कर दिया गया है. थोड़ी देर पहले ही जारी हुए इस गाने के विडियो में दीपिका के किरदार की दर्दनाक हालात देख कर आपका दिल पिघल जाएगा और अरिजीत सिंह की आवाज़ इसे और भी ज्यादा दर्दभरा और इमोशनल बनाती है.

अरिजीत सिंह द्वारा गाया ये गीत लिखा है गुलज़ार साहब ने और इसका संगीत दिया है शंकर - एहसान - लॉय ने. विडियो में दीपिका के किरदार 'मालती' पर एसिड अटैक होने के बाद मालती और उसका परिवार किन दर्दभरे और बेहद मुश्किल हालात से गुज़रता है ये देखने को मिलता है जो की किसी को भावुक कर सकता है. देखिये विडियो -

x

बता दें की मेघना गुलज़ार के निर्देशन में फिल्म छपाक एक रियल लाइफ एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अगरवाल की ज़िन्दगी से प्रेरित फिल्म है जिसमे दीपिका पदुकोण के साथ हमें विक्रांत मासी मुख्य किरदार में दिखेंगे और साथ रोहित इसुख्वानी भी एक अहम् किरदार निभाते हुए नज़र आएँगे.

छपाक के निर्माता हैं फॉक्स स्टार स्टूडियोज़, दीपिका पदुकोण, गोविन्द सिंह संधू और मेघना गुलज़ार. ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला ओम राउत द्वारा निर्देशित अजय देवगन और सैफ अली खान स्टारर तानाजी से होगा जो की उसी दिन रिलीज़ होने जा रही है.

End of content

No more pages to load