Bollywood News


'जवानी जानेमन' से देखिये 'अलाया' का सेक्सी फर्स्ट लुक!

'जवानी जानेमन' से देखिये 'अलाया' का सेक्सी फर्स्ट लुक!
मॉडल और अभिनेत्री अलाया फर्नीचरवाला जल्द ही सैफ अली खान के साथ उनकी आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं. कुछ दिन पहले ही फिल्म से सैफ का फर्स्ट लुक जारी करने के बाद अब अलाया के किरदार की भी पहली झलक सामने आ गयी है जिसमे वे बेहद खूबसूरत नज़र आ रही है.

जी हाँ, थोड़ी देर पहले ही 'जवानी जानेमन' की निर्माता कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने अपने ट्विटर हैंडल पर अलाया का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है जिसमे अलाया एक पोल्का डॉट शोर्ट स्कर्ट पहने हुए बेहद खूबसूरत अवतार में नज़र आ रही हैं. गौरतलब है की अलाया पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी और दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी की पोती हैं. देखिये पोस्टर -



बता दें की जवानी जानेमन में सैफ अली खान के साथ हमें तब्बू, अलाय फर्नीचरवाला, कुबरा सैत, चंकी पाण्डेय, कुमुद मिश्र, रमीत संधू और फरीदा जलाल भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. नितिन कक्कर के निर्देशन में इस फिल्म के निर्माता हैं जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, सैफ अली खान और जे शेवकरमानी और ये फिल्म 31 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही है.

End of content

No more pages to load