Bollywood News


शोले से असरानी के अंदाज़ में रणवीर सिंह का ये विडियो हुआ वायरल!

शोले से असरानी के अंदाज़ में रणवीर सिंह का ये विडियो हुआ वायरल!
रणवीर सिंह अक्सर कुछ न कुछ नया और अजीबो गरीब करते रहते हैं जो की उनके चाहनेवालों को पसंद भी आता है. उनके व्यक्तित्व का ये अतरंगी हिस्सा ही है जो की उन्हें बॉलीवुड के बाकी अभिनेताओं से हटके बनाता है और इसी तरह हाल ही में रणवीर सिंह ने इन्स्टाग्राम पर शोले से असरानी के अंदाज़ में एक मज़ेदार विडियो साझा किया है जो की सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहा है.

विडियो में रणवीर सिंह 'शोले' से असरानी के 'जेलर साहब' के किरदार में नज़र आ रहे हैं. वे हुबहू असरानी के अंदाज़ में उनका मशहूर डायलॉग 'हम अंग्रेजों के ज़माने के जेलर हैं' बोलते दिख रहे हैं जो की बेहद मज़ेदार है और इसके बाद रणवीर का इस पर रेस्पौंस भी कमाल का है जो की फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. देखिये विडियो -



फिल्मी परदे पर रणवीर सिंह हमें कबीर खान की '83' में कपिल देव के किरदार में दिखेंगे. ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत पर आधारित होगी जिसमे रणवीर सिंह के साथ उनकी रियल लाइफ धर्मपत्नी दीपिका पादुकोण शादी के बाद पहली बार नज़र आएंगी. '83' के निर्माता हैं विष्णु वर्धन इन्दुरी, मधु मंटेना, कबीर खान, दीपिका पादुकोण और साजिद नडीआडवाला और ये रिलीज़ होगी 10 अप्रैल को.

End of content

No more pages to load