Bollywood News


'केजीऍफ़ 2' का टीज़र नहीं दिखेगा 8 जनवरी को?

'केजीऍफ़ 2' का टीज़र नहीं दिखेगा 8 जनवरी को?
यश की सुपरहिट फिल्म 'केजीऍफ़' के पार्ट 2 का दर्शक दिल थाम कर इंतज़ार कर रहे हैं और कच दिन पहले सामने आया था की केजीएफ 2 का टीज़र हमें 8 जनवरी को देखने को मिलने वाला है जो की फैन्स के लिए खुशखबरी बन कर सामने आया था लेकिन अब ये खुशखबरी कुछ दिन के लिए आगे बढ़ गयी है, जी, कहबर है की केजिएफ़ 2 का टीज़र 8 जनवरी को जारी नहीं किया जाएगा.

8 जनवरी को यश का जन्मदिन है और इसीलिए फिल्म के निर्माताओं के इस दिन को और ख़ास बनाने के लिए इसी दिन फिल्म का टीज़र जारी करने का ऐलान किया था मगर अब सुनने में आ रहा है की की फिल्म का शूट आगे बढ़ने के कारण अब 8 जनवरी को टीज़र जारी नहीं हो पाएगा हालांकि एक नया पोस्टर ज़रूर जारी किया जाएगा.

तो फिलहाल टीज़र के लिए आपको कुछ दिन और इंतज़ार करना पड़ेगा और एक नए पोस्टर से ही काम चलाना पड़ेगा. बता दें की प्रशांत नील के निर्देशन में बनी केजीऍफ़ चैप्टर 2 में हमें संजय दत्त मुख्य विलन 'अधीरा' के किरदार में नज़र आएँगे. कुछ वक़्त पहले ही फिल्म से यश का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था -



केजिएफ़ 2 के निर्माता हैं विजय कृगंदुर और फिल्म में रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, अनंत नाग, मालविका अविनाश, सरन शक्ति, अच्युत कुमार, वशिष्ट सिंह और रामचंद्र राजू भी अहम् किरदारों में नज़र आएँगे. या फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज़ हो सकती है.

End of content

No more pages to load