Bollywood News


सामने आया हिना खान की हॉरर फिल्म 'हैक्ड' का फर्स्ट लुक पोस्टर

सामने आया हिना खान की हॉरर फिल्म 'हैक्ड' का फर्स्ट लुक पोस्टर
स्टार प्लस के धारावाहिक 'कसौटी ज़िन्दगी की' में कोमोलिका के किरदार से धूम मचाने के बाद अब अभिनेत्री हिना खान बॉलीवुड का रुख कर चुकी हैं और जल्द ही वे विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित अपनी डेब्यू फिल्म 'हैक्ड' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. हैक्ड एक हॉरर फिल्म होगी जिसमे हिना खान मुख्य भूमिका में दिखेंगी और फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी हो गया है.

हिना खान ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम के ज़रिये फैन्स के साथ फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया. पोस्टर में एक शख्स काले रंग की हुड जैकेट पहने खड़ा है मगर उसके चेहरे के जगह एक कंप्यूटर एरर नज़र आ रहा है जो की सस्पेंस बनाए रखने में कामयाब है. हिना ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा: "There's nowhere to hide! You will be #Hacked on February 7, 2020. A stalker thriller by @vikrampbhatt Watch out for more, soon.". देखिये -



बता दें की 'हैक्ड' में हिना खान के साथ - साथ रोहन शाह, माहित मल्होत्रा और सिड मक्कड़ भी अहम् किरदारों निभाते हुए नज़र आएँगे. विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं अमर ठक्कर और कृष्णा भट्ट. 'हैक्ड' 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

End of content

No more pages to load