Bollywood News


यश के 34वें जन्मदिन पर जारी हुआ केजीऍफ़ 2 का नया पोस्टर!

यश के 34वें जन्मदिन पर जारी हुआ केजीऍफ़ 2 का नया पोस्टर!
कन्नड़ सुपरस्टार यश का आज जन्मदिन है और वे 34 साल के हो गए हैं. उनके फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें विश करके बधाई दे रहे हैं लेकिन सबसे बड़ा तोहफा उन्हें दिया है उनकी आगामी फिल्म केजीऍफ़ 2 के निर्देशक प्रशांत नील ने. जी हाँ, प्रशांत ने यश के जन्मदिन पर उन्हें विश करते हुए केजीऍफ़ 2 से उनके किरदार रॉकी के एक दमदार नया पोस्टर जारी किया है.

केजीऍफ़ 2 के इस पोस्टर में यश रॉकी के रूप में हाथ में हथौड़ा लिए हुए एक दमदार अंदाज़ में दिख रहे हैं और नीचे लिखा है 'हैप्पी बर्थडे'. प्रशांत ने यश को विश करते हुए लिखा "Wishing our Rocky

@thenameisyash

a very Happy Birthday 🍾

#RockyBecomesABrand. All of you have a great and safe birthday celebrations with our Rocking Star Yash". देखिये पोस्टर -



बता दें की आज केजीऍफ़ 2 का टीज़र जारी किया जाना था मगर फिल्म का काम बढ़ने से उसे फिलहाल के लिए कुछ दिन ताल दिया गया है लेकिन जल्द ही टीज़र जारी किया जाएगा. केजीऍफ़ 2 में यश के साथ विलन के रोप में संजय दत्त दिखेंगे जो फिल्म के लिए बढती उत्सुकता का एक और बड़ा कारण है.

संजय इससे पहले ऋतिक रॉशान के साथ 2012 में फिल्म 'अग्निपथ' में भी फिल्म के विलन 'कांचा' के रूप में दिखे थे और उनकी जमकर तारीफ हुई थी इसीलिए इस बार भी संजय के किरदार 'अधीरा' से काफी उम्मीदें हैं. केजीऍफ़ 2 की रिलीज़ डेट फिलहाल तय नहीं हुई है हालांकि फिल्म जुलाई में रिलीज़ हो सकती है.

End of content

No more pages to load