Bollywood News


'मलंग' का गाना 'चल घर चलें' कल होगा जारी, देखिये पोस्टर

'मलंग' का गाना 'चल घर चलें' कल होगा जारी, देखिये पोस्टर
दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की आगामी रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म 'मलंग' के ट्रेलर को ज़बरदस्त रेस्पौंस मिला है और हर तरफ फिल्म के लिए सिर्फ और सिर्फ तारीफ ही सुनाई दे रही है. फिल्म में सभी कलाकारों में परफॉरमेंस दमदार लग रही और अनिल कपूर ने तो यहाँ तक कह दिया गया है की इसके रिलीज़ होने के बाद दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर सुपरस्टार्स बन जाएँगे.

जी हाँ, फैन्स फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं मगर इसमें अभी कुछ समय बाकी है और इस बीच फिल्म से इसके पहले गाने 'चल घर चलें' का रोमांटिक पोस्टर सामने आया है जिसमे आदित्य और दिशा एक दूसरे में डूबे हुए नज़र आ रहे हैं. ये गाना कल रिलीज़ होने वाला है और दिशा ने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर इसका पोस्टर फैन्स के साथ साझा किया है. उन्होंने लिखा "T.O.G.E.T.H.E.R. is all they ever wanted.

#ChalGharChalen out tomorrow.". देखिये पोस्टर -



मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'मलंग' में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, कुनाल खेमू, अमृता खानविलकर, एंजेला क्रिस्लिज्की, एली अवराम, शाद रंधावा, कीथ सेकुइरा और जैकी श्रॉफ नज़र आएंगे. फिल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार, क्रिशन कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग और ये रिलीज़ होगी 7 फरवरी 2020 को.

End of content

No more pages to load