Bollywood News


फरहान अख्तर की फिल्म में बीएसऍफ़ जवान का किरदार निभाएँगे सलमान?

फरहान अख्तर की फिल्म में बीएसऍफ़ जवान का किरदार निभाएँगे सलमान?
फरहान अख्तर बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं और इस बात में कोई शक नहीं है. फरहान अख्तर ने आज तक जितनी भी फ़िल्में बनायी हैं सब ही सुपरहिट या फिर क्लासिक फिल्मों में शुमार हो गयी हैं चाहे वह उनकी डेब्यू फिल्म 'दिल चाहता है' हो या फिर 'लक्ष्य' हो. उनकी हर फिल्म हर लिहाज़ से परफेक्ट होती है और इसीलिए जब वे कोई फिल्म बनाते हैं तो दर्शक उसका दिल थाम कर इंतज़ार करते हैं.

कुछ दिन पहले ही खबर आई थी की फरहान अब सलमान खान को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते हैं जिसकी कहानी भी सलमान को पसंद आई है. अब खबर आ रही है की फरहान अख्तर की ये फिल्म 'लक्ष्य' की ही तरह एक क्रॉस-बॉर्डर एक्शन-ड्रामा होगी जिसमे सलमान एक बीएसऍफ़ जवान के किरदार में नज़र आ सकते हैं.

बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के मुताबिक़ सलमान को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है और इसमें देशभक्ति के साथ ही ड्रामा और फन एलिमेंट भी है. मगर सलमान जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहते हैं क्यूंकि ये एक मसाला फिल्म नहीं है और सलमान की हालिया रिलीज़ दबंग 3 ने भी उम्मीद के अनुसार परफॉर्म नहीं किया.

ऐसे में सलमान सोच समझ कर ही आगे बढ़ना चाहते हैं और इसीलिए वे विचार करने के बाद ही फरहान की फिल्म के बारे में कोई निर्णय लेंगे. सलमान की दबंग 3 ने लगभग 150 करोड़ का बिज़नस किया है और उनकी आगामी फिल्म है प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही एक्शन ड्रामा 'राधे' जिसमे वे एक अंडरकवर पुलिस वाले के किरदार में दिशा पाटनी के साथ दिखेंगे. राधे इस साल 22 मई को ईद पर रिलीज़ होगी.

End of content

No more pages to load