Bollywood News


'जवानी जानेमन' ट्रेलर: सैफ, तब्बू और अलाया का गड़बड़ और मस्ती भरा सफ़र

सैफ अली खान और तब्बू कई साल बाद नितिन कक्कड़ की आगामी रोमांटिक - कॉमेडी फिल्म 'जवानी जानेमन' में एक साथ नज़र आने वाले हैं और फिल्म का ट्रेलर आखिर जारी हो गया है जिसमे हमें सैफ अली खान, तब्बू और अलाया फर्नीचरवाला का मस्तीभरा सफ़र देखने को मिल रहा है. ट्रेलर बढ़िया है और देख कर लगता है की सैफ और तब्बू की जोड़ी अलाया के साथ मिलकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है.

जवानी जानेमन कहानी है एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की (सैफ) जो की अपनी ज़िन्दगी को खुल कर जीने में विशवास रखता है और दिन - रात पार्टी करता है लेकिन एक दिन उसकी इस खुशनुमा ज़िन्दगी में एक 21 साल की लड़की (अलाया) आती है जो की उसकी बेटी है जिसके बारे में उसे 21 साल से नहीं पता था और फिर उसकी ज़िन्दगी में आती है इस बेटी की मां (तब्बू) और शुरु होता है मस्ती और पागलपन से भरा एक सफ़र जो उसकी ज़िन्दगी को उथल पुथल करके रख देता है. देखिये ट्रेलर -



जवानी जानेमन में सैफ अली खान, तब्बू और अलाया फर्नीचरवाला के साथ फरीदा जलाल, कुबीरा सैत, चंकी पाण्डेय, कुमुद मिश्रा और रामीत संधू भी अहम् किरदारों में दिखेंगे. नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, सैफ अली खान और जे शेवकरमानी. ये फिल्म 31 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही है.

End of content

No more pages to load