Bollywood News


सलमान खान की अगली फिल्म का हुआ ऐलान, ये रहा टाइटल!

सलमान खान की अगली फिल्म का हुआ ऐलान, ये रहा टाइटल!
सलमान खान की आगामी फिल्म 'राधे: यौर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं और बेसब्री से इसके रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं. प्रभु देवा के निर्देशन में बनी रही इस फिल्म को लेकर उत्सुकता का कारण इसमें सलमान और दिशा पाटनी की जोड़ी का पिछले साल आई फिल्म 'भारत' के बाद फिर एक साथ नज़र आना भी है. फिल्म भी रिलीज़ भी नहीं हुई है की सलमान ने फैन्स को एक नया तोहफा दे दिया है.

लम्बे समय से सुनने में आ रहा था की साजिद नडीआडवाला और सलमान खान 'किक' जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद फिर एक साथ काम करने वाले हैं और ये फिल्म होगी 'किक 2' लेकिन सबकी उम्मीदों के उलट सलमान ने 'किक 2' से पहले एक नयी फिल्म की घोषणा कर दी है जिसका निर्देशन अक्षय कुमार की दिवाली ब्लॉकबस्टर 'हाउसफुल 4' बनाने वाले फरहद समजी करेंगे.

जी हाँ, इस फिल्म का नाम है 'कभी ईद कभी दिवाली' और इस फिल्म के लिए सलमान और साजिद नडीआडवाला ने फिर एक बार हाथ मिलाया है जिसके साजिद ही प्रोड्यूस करेंगे. इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने थोड़ी देर पहले ट्वीट करके दी है. देखिये -



'कभी ईद कभी दिवाली' 2021 में ईद के मौके पर रिलीज़ होगी. फिलहाल सलमान की हालिया रिलीज़ दबंग की बात करें तो फिल्म ने ठीक - ठाक ही बिज़नस किया है और इसलिए अब प्रभु देवा द्वारा निर्देशित 'राधे' से फैन्स को काफी उम्मीदें हैं. राधे 22 मई को रिलीज़ होगी और फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और किआरा अडवाणी की फिल्म 'लक्ष्मी बम' से होगी जो की इसी दिन रिलीज़ होने जा रही है.

End of content

No more pages to load